विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वाटर कूलर का पूजन कर स्थापना की गई। कार्यक्रम सेवा भावना एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन विकास भार्गव, सचिव रोटेरियन अंशुल मित्तल एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंकुश अग्रवाल सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। इस प्रकल्प के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन आदित्य जैन, रोटेरियन शोभित जैन एवं रोटेरियन पीटी संपत का विशेष योगदान रहा व मोहित कुमार संगल उपस्थित रहे ।स्थापित वाटर कूलर से आमजन को शीतल जल की सुविधा मिलेगी, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत प्राप्त होगी।

0 Comments