कैराना। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 600 रुपये, पेन एवं सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने बुधवार को कस्बे के सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 600 रूपये की नकदी, पेन, डायरी एवं सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता संजीव व शकील निवासीगण मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालानी कार्यवाही कर दी है।

0 Comments