बुधवार को आगामी त्योहार ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन ने की अपील।


 कैराना। बुधवार की शाम करीब 6 बजे कैराना कोतवाली परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि ईद का त्यौहार शांति व भाईचारे का त्यौहार होता है। कुर्बानी करने के बाद पशुओं के अवशेष खुले में न डाले। सड़कों पर नमाज न पढी जाए। शांतिपूर्ण त्यौहार मनाए जाने में पुलिस प्रशासन सहयोग करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि ईद के दिन बिजली पानी व साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। सीओ हेमंत कुमार ने कहा कि ईद के त्यौहार को खुशी के साथ मनाया जाए। सरकार के निर्देशानुसार ही नमाज पढ़ी जाए। खुले में कुर्बानी न करें, साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। वहीं कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर न डाले। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments