चला आये वो मस्जिद में जिसे किस्मत बदलनी हो,हमें पैग़ाम देता है मुअज्ज़िन ये अज़ानो मैं।



कैराना की अदबी अंजुमन गुलिस्तान ए उर्दू अदब के तत्वावधान में नातिया महफिल का आयोजन
पत्रकारों और शायरों को किया गया सम्मानित

कैराना।
स्थानीय मोहल्ला आल दरमियान में स्थित हाजी ज़हीर अहमद के आवास पर अंजुमन गुलिस्तान उर्दू अदब के तत्वावधान में एक गरिमामयी नातिया महफ़िल का आयोजन किया गया, जिसने साहित्य प्रेमियों को आध्यात्मिक और अदबी माहौल से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अकबर अंसारी ने की, जबकि संचालन मौलाना वासिल हुसैनी ने अत्यंत सलीके और प्रभावी शैली में किया।

कार्यक्रम की शुरुआत से ही मेहमानों, शायरों और पत्रकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मेजबान हाजी ज़हीर अहमद ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें शील्ड भेंट कर सम्मानित किया, जिससे महफिल की गरिमा और बढ़ गई।

इस अवसर पर डॉ. अज़मतुल्ला खान ने उर्दू भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर मोहम्मद समीर को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने समीर के उत्साहवर्धन के लिए अपनी एक काव्य रचना भी भेंट की, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। बाद में समीर के शिक्षक नवीद अहमद ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

नातिया महफिल में कई प्रमुख शायरों ने अपने दिलकश कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इनमें हाजी शकील अहमद, वसी हैदर साकी, अतीक शाद, आरिफ़ कमर, सलीम फारूकी, अज़मत कैरानवी, फ़ीरोज़ ख़ान,नफीस अंसारी और हाजी अकबर रहे। उनके प्रभावशाली कलाम ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया।

Post a Comment

0 Comments