कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे सनवीर निवासी मोहल्ला आलदरमियान कस्बा कैराना, तीरतपाल ग्राम किशोरपुर व असगरी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

0 Comments