कैराना। रविवार की रात चेयरमैन प्रत्याशी अधिवक्ता सालिम चौधरी व नगर की अदबी अंजुमन गुलिस्तांन ए उर्दू अदब के अध्यक्ष मास्टर अतीक शाद, जनरल सैक्रेटरी डाक्टर सलीम फ़ारुकी पत्रकार शायर, नवैद अहमद ने सना फरीदी को गुलदस्ता व गिफ्ट देकर फ़ूल माला पहनाकर कर स्वागत किया तथा भविष्य में आगे बढ़ने और बुलंद पर पहुंच कर परिवार का नाम रोशन करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि सना फरीदी नगर के प्रसिद्ध खानसामा हाजी इल्यास की पोती व गुलबहार की पुत्री है इस दौरान सालिम चौधरी, नवैद अहमद, इल्यास चौधरी, फरमान कुरैशी, मेहरबान कुरैशी हाजी इल्यास, सादा फरीदी आदि मौजूद रहे। वहीं उर्दू पढ़ने और दीनी तालीम हासिल करने पर भी सना को काबिलियत हासिल कर ने पर ज़ोर देने बात की गई। आपको यह भी बता दें कि अंजुमन गत वर्ष और इस वर्ष दो लड़कों को यूपी बोर्ड से हाई स्कूल करा चुकी है जिसकी नगर काफ़ी चर्चा हुई है। अंजुमन गुलिस्तांन ए उर्दू अदब का प्रयास जारी है और आने वाले दिनों में कम से कम एक दर्जन छात्रों को यूपी बोर्ड से हाई स्कूल उर्दू कराने का प्रयास रहेगा।

0 Comments