230 रुपये नकदी व सट्टा पर्ची बरामद, आरोपी गिरफ्तार


कैराना। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 230 रुपये, पेन एवं सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने मंगलवार को कस्बे के सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 230 रूपये की नकदी, पेन एवं सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता इस्लाम निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालानी कार्यवाही कर दी है।

Post a Comment

0 Comments