हर घर में होना चाहिए किताबों का कोना और एक पेड़ : राकेश सैनी



आज विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को किताबों का महत्व समझाते हुए बताया कि वर्तमान युग में आप लोग सभी के हाथ में बच्चे हो चाहे बड़े मोबाईल देखते हैं और पढ़ने के साथ साथ अपना कार्य भी मोबाईल से ही कर लेते हैं । मोबाईल पर ही ऑन लाईन कक्षा भी करते हैं परंतु किताबों का अपना महत्व है । किताबों का अपना संसार है इनमें ज्ञान की भरमार है । किताबें तुम्हे कुछ कहना चाहती हैं तुम्हारे पास रहना चाहती है। किताबों के विषय में डॉ अंबेडकर ने कहा था की चाहे तुम्हारे पैरों में जूते हो न हो लेकिन तुम्हारे हाथ में किताब होनी चाहिए । हर घर में किताबों का एक कोना होना चाहीए और पर्यावरण सुरक्षा के लिए हर घर में कम से कम एक पेड़ अवश्य होना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments