युवती को भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

कैराना। कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर भाग ले जाने के मामलें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।  
          ज्ञात हो कि थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पीडिता के परिजन द्वारा विगत 9 फरवरी 2026 को थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
          शनिवार को कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसला कर ले भागने के मामले में वांछित अभियुक्त इंतजार पुत्र यासीन निवासी ग्राम अकबरपुर सुनहैटी थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे संबंधित धाराओं में चालानी कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
............


जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कैराना। पुलिस द्वारा ग्राम मंडावर स्थित खान में डम्पर चालक के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।
           ज्ञात हो कि गत माह 01 मार्च 2026 को ग्राम मंडावर स्थित खान में डम्पर चालक संदीप पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम बाई थाना बढी जनपद सोनीपत (हरियाणा) के साथ लाठी-डंडो से मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। इस सम्बन्ध में वादी नीरज मलिक पुत्र फूल सिंह निवासी सोनीपत शहर सोनीपत (हरियाणा) की तहरीर के आधार पर महरबान आदि 13 नफर समस्त निवासीगण ग्राम मंडावर थाना कैराना जनपद शामली के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
            शनिवार को अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडावर स्थित खान में डम्पर चालक के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित एक अभियुक्त मेहरबान पुत्र इदरीश निवासी मंडावर थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का चालान संबंधित धाराओं में कर जेल भेज दिया है।
   बता दें कि कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तगण अल्ताफ, आरिफ व हारुन निवासीगण मंडावर को थाना कैराना को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
     उधर, पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
..........

Post a Comment

0 Comments