कैराना से 15 हज यात्रियों का काफिला रवाना, जिला शामली से 190 लोग इस साल अदा करेंगे हज



कैराना, 21 अप्रैल (संवाददाता)। जनपद शामली से हज यात्रियों के काफिलों की रवानगी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग दिनों में लोग पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद हाशिम ने बताया कि 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक कुल 15 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। मंगलवार को रवाना हुए काफिले में शमीम भाई और सीएमओ शामली के ड्राइवर अहद भाई भी शामिल रहे, जिन्हें परिजनों और रिश्तेदारों ने दुआओं और शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद शामली से कुल 190 लोग हज की यात्रा पर जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस दौरान हाजी मोहम्मद हाशिम ने सऊदी अरब सरकार द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हज यात्रियों के स्वागत और उनके ठहरने, खाने-पीने, यातायात सहित सभी सुविधाओं के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से यात्रियों को हज यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और उनका सफर आसान व आरामदायक रहेगा।

Post a Comment

0 Comments