इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए और जल बचाने का संदेश दिया। क्लब के अध्यक्ष चिन्मय भार्गव एवं सेक्रेटरी अंश्रित शर्मा ने अपने उत्कृष्ट विचारों एवं सशक्त नेतृत्व से सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कार्यक्रम में रिद्धित अग्रवाल, विवान अग्रवाल, शिखर जिंदल, उन्नत जिंदल एवं रियांश गुप्ता सहित अन्य इंटरैक्टर्स ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बना दिया।
इसी क्रम में आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा, जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है

0 Comments