गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गोवंश, तमंचा व बाइक बरामद


कैराना। पुलिस ने गांव बराला के जंगल में छापेमार कार्यवाही करते हुए गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से जिंदा गोवंश, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व कारतूस तथा पशु वध के उपकरण बरामद होने का दावा किया गया है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी एवं वध पर पूर्णतयः अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे बराला के जंगल में स्थित गांव भूरा से बराला कुकरहेड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर छापेमार कार्यवाही की। दावा है कि मौके से गोकशी की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता मुस्तकीम निवासी ग्राम बराला बताया। आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, 315 बोर का तमंचा व कारतूस, पशु वध के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments