आर्यपुरी में ट्रैफिक जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील



कैराना। कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी में सीसी टीम द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में करीब 50 से 60 लोग मौजूद रहे। ट्रैफिक पुलिस ने अपने संबोधन में कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरटेक सावधानी से करें और पैदल चलने वालों को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

इस मौके पर एसआई दुर्ग पाल सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज वर्मा और हेड कांस्टेबल बोरेश कुमार मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को नियमों का पालन कर सहयोग करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments