अवैध हूटर व भाजपा का झंडा लगाकर रौब झाड़ने पर कार्रवाई, वाहन सील


कैराना, 23 मार्च 
अवैध रूप से हूटर और भाजपा का झंडा लगाकर रौब झाड़ना एक नेता को भारी पड़ गया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सील कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम गंदराऊ तिराहे पर चेकिंग के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार, संबंधित भाजपा नेता अपनी गाड़ी में पार्टी का झंडा लगाकर और हूटर बजाते हुए क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान गंदराऊ तिराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया।

चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार त्यागी ने मौके पर जांच की, जिसमें पाया गया कि वाहन पर अवैध रूप से हूटर और पार्टी का झंडा लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सील कर दिया और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन और सरकारी प्रतीकों का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments