बेमौसम आंधी-बारिश से गेंहू व सरसों की फसल गिरी, पेड़ टूटे



कैराना। एक दिन पूर्व शुरू हुई बारिश से किसान मायूस है। बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, कई जगहों पर फलदार व छायादार वृक्ष भी धराशायी हो गए।

शनिवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बारिश का सिलसिला रविवार को दिन के समय भी बीच-बीच में जारी रहा। रात्रि के समय आये आंधी-तूफान से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई। कई जगहों पर फलदार व छायादार वृक्ष टूटकर जमीन पर जा गिरे। खेतों में खड़े विद्युत पोल व लाइन भी क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। इसके अलावा, सब्जी की खेती में भी नुकसान माना जा रहा है, जिससे किसान मायूस हैं। मौसम विभाग द्वारा आंधी-बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने की चेतावनी से किसान चिंतित नजर आ रहे है।

Post a Comment

0 Comments