आयुष्मान आरोग्य केंद्र बना कूड़े का ढेर, गंदगी के बीच संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

थाना क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा में स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनाए गए इस केंद्र के परिसर में चारों ओर कूड़ा-करकट और गंदगी फैली हुई है, जिससे केंद्र स्वयं ही बीमार स्थिति में नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र परिसर में लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया है। परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे वहां आने वाले मरीजों और ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध भी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए, वहीं गंदगी का अंबार लगा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मरीजों और उनके परिजनों को भी इस माहौल में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से आयुष्मान आरोग्य केंद्र परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और केंद्र की व्यवस्था में सुधार हो सके।

Post a Comment

0 Comments