रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा- पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे



कैराना : नगर में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।

 नगर में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर से रामनवमी के पावन पर्व पर शिव सेवा सनातन मंडल द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चौक बाजार, जोड़वा कुआं बाजार, पुराना बाजार, निर्मल चौराहा, गुंबद आदि से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों तथा बैंड-बाजों के साथ ही सुंदी झांकियां शामिल थीं, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। नगरवासियों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, अनिल मित्तल एडवोकेट, संजू वर्मा व शगुन मित्तल आदि मौजूद रहे। वही सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी किलागेट समयपाल अत्री, सहित उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल तैनात रहा।

----

Post a Comment

0 Comments