टोल बोर्ड को लेकर बनतीखेड़ा व करौदा हाथी में हुई पंचायत।


 
क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा में दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर इंटरचेंज पर बने टोल बूथ पर लगे बोर्ड पर बनती खेड़ा का नाम ना लिखे जाने से नाराज ग्रामीणों द्वारा रविवार को गांव में एक महापंचायत का आयोजन किया गया।
आयोजित महा पंचायत में ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन को एक हफ्ते का समय देते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।पंचायत में ग्रामीणों द्वारा गांव करौदा हाथी का बहिष्कार करने कि भी घोषणा क़ी गई हैं।
रविवार को दोपहर तीन बजे गांव बनती खेड़ा स्थित बख्शी की चौपाल में एक महापंचायत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उमरदीन द्वारा तथा संचालन संदीप कुमार द्वारा किया गया।आयोजित महा पंचायत द्वारा लिए गए निर्णय में पंद्रह सदस्यों क़ी एक कमेटी का गठन किया गया, गठित कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 6 मार्च तक अगर टोल बूथ पर बनती खेड़ा का नाम टोल बोर्ड पर नहीं लिखा गया तों 7 मार्च को बनतीखेड़ा के ग्रामीण टोल पर अनिश्चित कालीन धरना देने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाते हुए कहा कि एनएचएआई द्वारा भी गांव बनतीखेड़ा के नाम का बोर्ड पास होकर आया था,तो बोर्ड पर बनतीखेड़ा का ही नाम लिखा जाना चाहिए। पंचायत द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि गांव बनती खेड़ा की जमीन पर पुराना बिजली घर बना हुआ है, जिस पर हाथी करौदा का नाम लिखा है, जिसे बदलने के लिए बनतीखेड़ा के ग्रामीण जल्दी हीं शासन प्रशासन से वार्ता की जाएगी। पंचायत के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
*गांव करौदा हाथी में भी हुई पंचायत* 
टोल प्लाजा पर लगे बोर्ड पर अपने अपने गाँवो के नाम लिखने को लेकर गांव करौदा हाथी के शिव मंदिर में भी एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों द्वारा इंटरचेंज पर बने टोल पर लगे बोर्ड पर गांव हाथी करौदा लिखें जाने को लेकर कहा गया कि चाहे करौदा हाथी के ग्रामीणों को केंद्र सरकार के सामने अपनी मांग रखनी पड़े,उन्होंने यह भी कहा कि गांव करौदा हाथी टोल के नजदीक पड़ता हैं, इसलिए टोल बोर्ड पर भी ये हीं होना चाहिए।
जानकारी के अनुसार करीब तीन सप्ताह पूर्व दिल्ली देहरादून कोरिडोर हाइवे के इंटरचेंज पर बने टोल बूथ पर लगे बोर्ड पर गांव बनतीखेड़ा का नाम लिखा गया था, तभी करौदा हाथी के ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करते हुए करौदा हाथी नाम लिखें जाने कि मांग कि गई थीं। दोनों गाँवो के लोगो द्वारा शामली जिलाधिकारी अरविन्द चौहान को अपने अपने गाँवो के नाम लिखने हेतु ज्ञापन सोंपे गए थे। जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुए टोल बूथ बोर्ड पर बनतीखेड़ा गांव लिखने को कहा गया था।
चार दिन पूर्व प्रशासन द्वारा उक्त टोल बूथ पर बिना गांव का नाम लिखें हीं बोर्ड लगवा दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments