चालक पर कार से टक्कर मारकर घायल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज


कैराना। युवक ने चालक पर तेज रफ्तार कार से उसके ससुर को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 
ग्राम बनतीखेड़ा निवासी नितिन ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत 04 फरवरी को शाम करीब सात बजे वह और उसका ससुर राधेश्याम तथा गुलशेर व मेहरबान दो बाइकों पर सवार होकर कैराना कस्बे में स्थित कांधला अड्डे पर गए थे। उसका ससुर राधेश्याम व गुलशेर बाइक से नीचे उतरकर एक साइड में खड़े थे। इसी दौरान 16-17 वर्षीय एक किशोर हुंडई कार को तेज रफ्तार से लेकर वहां पहुंचा तथा सड़क किनारे खड़े उसके ससुर राधेश्याम को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के पश्चात आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वह राहगीरों की सहायता से घायल ससुर को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके ससुर को हादसे में गम्भीर चोट आई है, जिसके चलते उसके शरीर के नीचे का हिस्सा काम नही कर रहा है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
---------------

Post a Comment

0 Comments