ईंटों के लेनदेन के विवाद में मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

कैराना। गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी व्यक्ति ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर ईंटों के लेनदेन के विवाद में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। 
क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी सूदा ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि गांव के ही अय्यूब, जाबिर व रासा के साथ में उसका 18,500 ईंटों के लेनदेन का विवाद है। इसी बात को लेकर उपरोक्त तीनों उसके साथ में मारपीट करते है तथा जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
--------------------

Post a Comment

0 Comments