क्षेत्र के बस स्टैंड बुटराडा के पास से जा रहे दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर हाइवे पर लगने वाले टोल प्लाजा पर गांव के नाम को लेकर दो दिनों से ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुँच कर अपने अपने गाँवो के नाम लिखने का दवा करते हुए अपने गांव का नाम लिखवाने क़ी हाइवे अधिकारियो से फरियाद करते नजर आ रहे हैं।
बुधवार दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर हाइवे पर लगने वाला टोल बूथ लगभग तैयार हो चूका हैं केवल बोर्ड लगना बाकि हैं जबकि बोर्ड भी तैयार रखा हैं केवल उसको ऊपर फ्रेम पर लगाना बाकि हैं। उक्त बोर्ड निर्माण कार्य सोमपाल पाराशर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर की देखरेख में दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर टोल टैक्स के ऊपर वाला बोर्ड लगाने का कार्य किया जा रहा हैं उक्त बोर्ड पर शुल्क संग्रहण केंद्र बनती खेड़ा लिखा हुआ है,जिसका विरोध गांव करौदा हाथी के ग्रामीणों द्वारा किया गया था तथा मंगलवार को शामली जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर जिलाधिकारी अरविन्द चौहान को ज्ञापन दिया था। बुधवार को गांव बनतीखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा भी जिलाधिकारी शामली को ज्ञापन देकर बोर्ड पर बनतीखेड़ा लिखने क़ी सिफारिश क़ी गई। बुधवार कक़ी दोपहर को भी फिर गांव हाथी करौदा के 10 से 15 ग्रामीण ग्रामीणों द्वारा टोल पर पहुंचकर विरोध किया गया तथा चेतावनी पूर्वक कहा गया कि इस बोर्ड पर या तो हमारे गांव हाथी करौदा का नाम लिखा जाए या फिर बनती खेड़ा का नाम भी ना लिखा जाए,। इस दौरान ग्राम बनतीखेड़ा के भी लगभग 10 से 15 ग्रामीण मौक़े पर मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल बोर्ड लगाने का कार्य रुकवा दिया गया है।
हाइवे के साईट जे०ई०राजन पांडे से बात करने पर बताया गया कि गजट में टोल प्लाजा का नाम बनतीखेड़ा के नाम से आया हैं, तथा बोर्ड पर भी शुल्क संग्रहण केंद्र बनती खेड़ा हीं लिखा हुआ हैं। किसानों से जानकारी करने पर बताया गया कि जिस जमीन पर टोल प्लाजा का निर्माण किया गया हैं उक्त जमीन गांव बुटराडा के मौजे में पड़ती हैं न कि करौदा हाथी के मौजे में।
सोमपाल पाराशर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि फिलहाल दो दिन के लिए बोर्ड कार्य रोक दिया गया हैं, दो दिन बाद जिलाधिकारी शामली के आदेशानुसार बोर्ड पर नाम अंकित किया जायेगा।
इस दौरान ग्राम बनती खेड़ा से मुख्य रूप से राव इकबाल, अर्जुन, गुड्डू, प्रमोद, व संदीप व
ग्राम हाथी करोदा से मुख्यरूप से कंवरपाल मलिक, अनंगपाल, सुभाष व विजेंद्र आदि मौजूद रहे।

0 Comments