आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के कैराना क्षेत्र के गांव ऐरटी का है जहां पर ग्राम प्रधान अखिलेश भारद्वाज द्वारा गांव के ही दूसरे तलाब की गिराई कर दूसरे तलाब में गांव का पानी छुड़वा दिया गया जिससे एक तालाब में गांव का पानी समा नहीं पा रहा है और तालाब पूरे उफान पर है और वही कुछ दबंग लोगों द्वारा घरों के सामने गोबर की कुड़ियां और कूड़ा करकट डाल रखा है जिससे बारिश के कारण आसपास के घरवालों को बहुत दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों और बड़ों को भी खतरनाक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है जिसकी शिकायत एसडीम कैराना क्षेत्रीय लेखपाल को भी कई बार ग्रामवासी दे चुके हैंशिकायत मिलते ही क्षेत्र लेखपाल ग्राम ऐरटी पहुंचे थे और 3 दिन का समय दबंग व्यक्तियों को देकर वहां से चले गए थे लेकिन 3 दिन बाद दबंग व्यक्तियों द्वारा अभद्र शब्द बोले गए कि चाहे यहां पर जिलाधिकारी या एसडीएम खुद भी आ जाए तब भी यहां से गंदगी नहीं उठाई जाएगी जिससे वहां के आसपास के रहने वालों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

0 Comments