अवैध पार्किंग बनी नगर की सफ़ाई व्यवस्था में रुकावट, मौहल्ला वासियों ने की कार्यवाही की मांग।


पूर्व में भी समस्या को लेकर मौहल्ला वासी कर चुके हैं शिकायत,


कैराना: ईदगाह पर अवैध पार्किंग की वजह से बरसात मैं कूड़ा उठाए जाने मैं सफ़ाई कर्मचारियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरा मौहल्ला गंदगी और बदबू से परेशान है। पास में स्कूल में भी बदबू की वजह बच्चों को परेशानी हो रही हैं।
पूर्व में भी इसकी सूचना संभागीय परिवहन अधिकारी शामली व एसडीएम कैराना को ईमेल के द्वारा दी जा चुकी है जिसमें अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की नंबर प्लेट सहित चालकों की हठधर्मी वाले बयान "मेरा रोड टैक्स 1लाख जमा होता है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता” और वास्तविकता भी यही रही प्रशासन ने भी कोई कदम नहीं उठाया।
इस अवैध पार्किंग की वजह से कई बार एक्सीडेंट की घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।
वहीं पूर्व में भी मौहल्ला वासियों ने एसडीएम कैराना को ईमेल भेज कर समस्या का समाधान कराने की मांग की ‌थी ।साथ ही पुलिस अधीक्षक शामली और संभागीय परिवहन अधिकारी शामली को भी ईमेल भेज कर अवगत कराया था । लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हो सका।

Post a Comment

0 Comments