शामली।माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जनपद शामली में "नालसा' द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के तहत महिलाओं के हित संरक्षण एवं विधिक सेवा व जागरूकता कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसके अनुक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.07.2023 को ग्राम बड़ा कसेरवा तहसील शामली में श्रीमती प्रतिभा प्रभारी - सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के द्वारा विधिक सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुमताज अली- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शामली की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें एस.डी.एम. श्री उद्भव त्रिपाठी, सी.डब्लू. सी. सदस्य मीनू वर्मा, वन स्टॉप सेन्टर अधिकारी श्रीमती - गजाला, कैराना बार संघ अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद, कैराना बार संघ महासचिव श्री आलोक चौहान, विद्वान अधिवक्ता श्रीमती पंकज मलिक व सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली श्री अंकित - राठी तथा भारी संख्या में महिलायें एवं आमजन उपस्थित रहे।
महिलाओं के हित संरक्षण एवं विधिक सेवा व जागरूकता कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन एवं कार्य पद्धति, महिलाओं, विधवाओं, ट्रांसजेंडर एवं बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, ए.डी. आर. तन्त्र, नालसा की योजनाओं, एसिड अटैक, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम, पीडित क्षतिपूर्ति योजना व महिलाओं से सम्बन्धित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके मूल कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

0 Comments