वर्षा में कई जगहों पर हुआ जलभराव


कैराना : मूसलाधार वर्षा से नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। गर्मी से लोगों को निजात मिलने के साथ जलभराव होने पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 शनिवार की प्रातः को मूसलाधार वर्षा होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं नगर के चौक बाजार, इमाम गेट, बिसातियान, अस्पताल रोड आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश रूकने के बाद धीरे-धीरे लोगों को जलभराव से निजात मिल गई।
----

Post a Comment

0 Comments