आज दिनाँक 22/4/2023 को प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना मे उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष पौधारोपण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमसाद अंसारी ने अपनी टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना आये जँहा प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने प्रथम बार विद्यालय आगमन पर गुलब का फूल देकर उनका स्वागत किया । उसके बादविद्यालय के अध्यापको के साथ मिलकर 10 पेड़ अशोक के लगाये । इस मौके पर अध्यक्ष ने बच्चों को बताया की स्कूल से होकर जाता है तरक्की का रास्ता । इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करो । किताबो और पेड़ पौधों को अपना दोस्त बनाओ । इसके बाद उन्होंने स्कूल का अवलोकन किया और मिड- डे मिल का भी टेस्ट किया । स्कूल अवलोकन के बाद अध्यक्ष पूरी तरह सन्तुष्ट नजर आये । उपस्थित अभिभावको को कहा स्कूल बहुत ही खूबसूरत है । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कैराना को बालहित मे स्कूल की ओर से उन्हें विद्यालय की जरूरतों मे सहयोग करने और आवश्यक विकास कार्यो के लिए ज्ञापन दिया । अध्यक्ष ने बच्चों व अध्यापको को विद्यालय के सभी कार्यो मे पूरा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैराना देहात इलियास अंसारी, अंसार अंसारी, उमर अंसारी और इनाम अंसारी आदि तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

0 Comments