राजस्व टीम व हल्का लेखपाल ने नष्ट हुई धान, मिर्च और ईख आदि किसानों की फसलों का मुआयना कर बनाई रिपोर्ट,
कैराना।जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन के आशीष चौधरी ने गय्युर हसन, बूटा चौधरी राझड़ ने गाँव खुरगान पहुंचकर भारी बरसात और यमुना नदी में अत्यधिक पानी आने के कारण हुए किसानो की फसलों के नुकसान को देखकर राजस्व टीम हल्का लेखपाल सचिन कुमार, रवि,को मोके पर बुलाकर गांव के किसान जिनको नुकसान हुआ जिनमें तालिब चौधरी,इस्लाम, नौशाद बिलाल,इलियास,नौशाद अफ़सर,बासिद,फाजिल, शौकत,राशिद,रियासत आदि के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया, किसानों की फसलों के नुकसान जिसमें किसानों की धान,ईख मिर्च आदी फसल की मोके पर लेखपाल ने ही एक रिपोर्ट बनाई और उच्च अधिकारियो को अवगत कराया। अब यमुना का पानी काफी कम हो चुका है खतरे से बाहर है। वहीं पिडित किसानों ने फसलों के नुकसान हेतु मुआवजे की सरकार से जल्द दिलाने की गुहार लगाई है।

0 Comments