झिंझाना:हत्या के प्रयास के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का चालान कर दिया गया। दरअसल शामली जिले की झिंझाना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार कसाना ने बताया कि गत 4 फरवरी 2023 को ओमपाल निवासी ग्राम मंगलोरा ने उसके भतीजे रोहित को चार अज्ञात अभियुक्त गण द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में तहरीर दी थी. जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को मामले में आरोपी हार्दिक निवासी ग्राम भोरा खुर्द थाना भोराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का चालान कर दिया गया।

0 Comments