बेहोश पड़ा मिला युवक, एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल


कैराना : मार्ग पर बेहोश अवस्था में पड़े युवक को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक नगर निवासी बताया जारहा है फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 


शनिवार को दिनभर हुई बारिश के चलते नगर के मुख्यमार्ग पर स्थित कोतवाली के निकट एक युवक पुलिस को बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। एम्बुलेंस 108 द्वारा पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक विकास बरनवाल ने बताया कि सीएचसी में उपचार हेतु आए अन्य रोगियों ने युवक को नगर निवासी बताया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीड़ित को उपचार दिया गया हालत में सुधार है। 

----

Post a Comment

0 Comments