कच्ची व अपमिश्रित शराब सहित दो सगे भाई गिरफ्तार


कैराना : पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो सगे भाइयों को दस लीटर कच्ची शराब व दस लीटर अपमिश्रित शराब सहित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई। 

मंगलवार को उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पानीपत बाइपास के निकट चेकिंग अभियान चलाया हुए थे। दो आरोपी हाथ में प्लस्टिक की अलग अलग केन हाथ मे लिए जा रहें थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने दोनों की तलाशी लेने पर कच्ची शराब व अपमिश्रित शराब बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी ने अपना नाम व पता
सोना उर्फ सोनू व सारिक पुत्र जरीफ उर्फ जीफा निवासी मौहल्ला दरबारखुर्द बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई। 
----

Post a Comment

0 Comments