भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे तहसील मुख्यालय, एसडीएम कैराना को सोंपा ज्ञापन, यमुना नदी में आये पानी से हुए किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई कर दिलाया जाये मुआवज़ा।




 कैराना।यमुना नदी के समीप तहसील कैराना के अन्तर्गत आने वाले ग्रामो सहपत, मामौर, रामडा, मण्डावर, सुन्हेटी, मवी, दभेडी, खुरगान, पंजीठ, मौहम्मद पुरा, नगला, पठेढ, बसेडा आदि ग्रामो मे बांध के टूटने के कारण किसानो की सम्पूर्ण फसले नष्ट हो गयी है और यमुना नदी का जल स्तर अत्यधिक बढने की वजह से किसानो को उनकी फसलो को काफी नुकसान हो गया है जिससे किसानो के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गयी है इसलिये जनहित मे तहसील कैराना के अन्तर्गत आने वाले बाढग्रस्त क्षेत्रों के किसानो की फसलों का सर्वे कराया जाकर उनको उचित मुआवजा दिलाया जावे और हमे पूर्ण आशा है कि आप स्वयं तत्काल इस समस्या का संज्ञान लेगे और किसानों को उनकी फसलो का उचित मुआवजा प्रदान करायेगे किसानो की विनम्रता पूर्वक निम्नलिखित मांगे है :-

यमुना नदी के जलस्तर के बढ़ने के कारण तहसील कैराना जिला शामली के अन्तर्गत आने वाले ग्रामो सहपत, मामौर, रामडा, मण्डावर, सुन्हेटी, मवी, दमेडी, खुरगान, पंजीठ, मौहम्मदपुर, नगला, पठेढ, बसेडा आदि गांव के किसानो की हुई नष्ट फसलो का तत्काल मुआवजा दिलाया जाये।

Post a Comment

0 Comments