राजमिस्त्री के साथ कि गाली गलौच, बेटे को किया घायल


कैराना : मकान का निर्माण कार्य कर रहें राजमिस्त्री के साथ गाली गलौच कर बेटे के सिर में लाठी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गांव बुच्चाखेड़ी निवासी दानिश ने बताया कि उसका पिता शरीफ राजमिस्त्री का कार्य करता है। शुक्रवार को शरीफ गांव के बेसराज नामक व्यक्ति के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। दोपहर में उसका पिता खाना खाने के लिए घर आने लगा तो उसके साथ बेसराज ने गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि दानिश ने उसका विरोध किया तो बेसराज ने उसके सिर में लाठी मारकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल दानिश का मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments