कैराना: बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है। बड़ी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी में लगभग चार सौ रोगियों ने उपचार कराया। रोगियों की औषधि वितरण के बहार व ओपीडी में लंबी कतार दिखाई दी।
बुधवार को अस्पताल में रोगियों की लंबी लाइन रही।अधिकांश मरीज बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, नजला-जुकाम, सांस आदि बीमारी की शिकायत लेकर पहुंचे। मौसम बदलने के कारण बुखार व नजला-जुकाम जैसी दिक्कत हो रही है। मौसम में गर्म-सर्द का अहसास हो रहा है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव से बच्चों और बुजुर्गों को वायरल बीमारियां भी तेजी से जकड़ने होने आदि रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक रही है। ओषधि वितरण कक्ष की खिड़की पर रोगियों की लाइन लगी रही। डा विकास चंद ने बताया कि गत सोमवार को ओपीडी में चार सौ, गत मंगलवार को चार सौ सैतालिस व बुधवार की लगभग चार सौ रोगियों को उपचार दिया गया।
----

0 Comments