धर्म परिवर्तन का शिकार हुई विवाहिता महिला पहुंची कैराना, पुलिस से कार्यवाही की गुहार


तीन सदस्य मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण की टीम भी थी साथ 

कैराना। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग का शिकार हुई युवती कैराना पहुंची लगाया आरोप। मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण की तीन सदस्य टीम भी साथ मौजूद थी। मामला दिल्ली का है यहां की एक युवती कि लगभग 6 वर्ष पूर्व कैराना निवासी एक विशेष समुदाय के युवक से दोस्ती हो गई थी। देखते ही देखते मामला दोनो के बीच प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गया, और दोनो ने निकाह भी कर लिया। तभी से वह धर्म परिवर्तन कर उससे साथ रह रही थी। बाद में विवाहिता ने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया। जिसके बाद आरोपी युवक ने उसको वही छोड़ अपने समुदाय की युवती से दूसरा निकाह कर लिया। अब विवाहिता महिला का आरोप है कि उक्त यूवक ने उसको अपनाने से साफ इंकार कर दिया। और इतना ही नही यह भी आरोप है कि वह उसको आजतक कैराना नही लाया और अपने परिजनों से छिपाकर किराए के मकान में रखता रहा। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली से मानवाधिकार अपराध नियंत्रण की टीम की प्रभारी लता के नेतृत्व में टीम कैराना पहुंची और पुलिस से वार्तालाप करते हुए कार्यवाही की मांग की। वही विवाहिता महिला अपने 2 वर्ष की बालिका के साथ कैराना निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई।इतना ही नही उक्त विवाहिता का आरोप था की उसने दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते पुलिस के भी हाथ पाव फूल गए और उन्होंने उसको को समझने का प्रयास करते हुए,कार्यवाही का भरोसा दिलाया,और पुलिस की एक टीम को आनन फानन में उसको हिरासत में लेने के लिए उसके बताए पते पर गई। लेकिन वह पुलिस को नही मिल सका। बाद में पुलिस ने विवाहिता महिला को काफी समझाबुझाकर शांत किया और और कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद टीम और पीड़िता महिला वापस लौट गई। वही कोतवाली पर तैनात अपराध इन्स्पेक्टर नेत्रपाल सिंह का कहना है कि दिल्ली में थाने में उक्त युवक के विरुद्ध मामला पंजीकृत है,वह कैराना निवासी है पर कही दूसरे राज्य में रहकर कार्य करता है,जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। दरअसल देश में आजकल लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है जिसमे सरकार भी उक्त प्रकरण को लेकर काफी सख्त कदम उठा रही है। अब देखना होगा की उक्त दिल्ली की विवाहिता महिला को न्याय मिल पाता है या नही यह तो समय ही बताएगा।

Post a Comment

0 Comments