महिला को मारपीट कर किया घायल


कैराना : महिला ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी करेशना नामक महिला ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार की प्रातः अपने घेर पर मौजूद रहकर कार्य कर रही थी। इस दौरान उनके घेर में रखे भूसे के कूप से दूर ट्रैक्टर खड़ा करने के लिए पड़ोसी रोशन, गुलाब व राजकुमार को ट्रैक्टर थोड़ा दूर खड़ा करने के लिए कहा इसी दौरान गांव की ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसने गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोपितों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

----

Post a Comment

0 Comments