जौलाई माह के प्रथम सम्पूर्ण समाधान में लगा शिकायती पत्रों का अंबार,41 शिकायती पत्रों में मात्र 4 का निस्तारण।

 कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।


कैराना। मंडलायुक्त सहारनपुर ने कैराना तहसील में पहुँचकर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं।शिकायतों के निस्तारण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई।जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।  

शनिवार को कैराना तहसील के सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त डॉ0 ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई।जिनमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया।समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें आपूर्ति विभाग,राजस्व विभाग,बिजली विभाग सम्बंधित आई।मंडलायुक्त ने समस्त विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया कि जनता की शिकायतों का समय से निवारण करें।मंडलायुक्त ने कहा कि फरियादियों की समस्या का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर होना चाहिए।इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए।वही मंडलायुक्त ने आई जी आर एस पर आई शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कहा कि कैराना तहसील में करीब 130 शिकायतें आई थी।जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया हैं।जब शिकायतों का फीड बैक लिया गया तो करीब 10 शिकायत करताओं से असंतोषजनक फिड बैक मिला।सभी विभागीय अधिकारी आई जी आर एस की शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक करें।शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण नीचले स्तर पर ही किया जायें।वही मंडलायुक्त ने ग्रामीण कार्य को लेकर बीडीओ कैराना व कांधला को फटकार लगाते हुए कहा कि हर एक ब्लॉक में केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार द्वारा विभिन योजनाएं ग्रामीणों के लिए दे रही हैं।जिनका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा हैं।अपने-अपने ब्लॉक से 20-20 ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कर सफा-सफाई,जलभराव,पानी,नालियां,सड़़कों आदि की व्यवस्था परख कर ग्रामों में कार्य कराये।केन्द्र व राज्य सरकार ग्राम पंचायतों में कार्य हेतु अगल-अलग योजनाओं के जरिये ग्राम पंचायतों के सौदर्यकर्ण के लिए फंड वितरित करती हैं।जिन से ग्राम पंचायतों में कार्य हो सके।संपूर्ण समाधान दिवस में गांव शेखूपुरा निवासी राजकुमार ने शिकायती प्रत्र देकर फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी से निजात दिलाने कि मांग करते हुए बताया कि उसने अपनी 20 बीघा भूमि में ईख की फसल लगाई हुई हैं।फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी उसकी फसल में भरा हुए हैं।जिस कारण उसकी फसल खराब हो सकती हैं।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक ग्रामीण ने मंडलयुक्त को शिकायती पत्र देकर एक लेखपाल पर जमीन का दाखिल खारिज ना करने का लगाया आरोप।जिसके बाद मंडलायुक्त तहसीलदार व लेखपाल को बुलाकर रिकॉर्ड चैक किया और खामियां मिलने फटकार लगाते हुए।समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा।संपूर्ण समाधान दिवस में एग्रीकल्चर विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं मिला वही पांच विभागों के अधिकारी रहे अनुउपस्थित।मंडलायुक्त ने शेष बचे शिकायती पत्रों के समय से निस्तारण करने हेतू संबंधित विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश के साथ स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह,एएसपी ओपी सिंह,एसडीएम निकिता शर्मा,सीओ अमरदीप कुमार मौर्य,तहसीलदार गौरव सांगवान सहित आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments