विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाऐ गये 200 पौधे



 कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र कुमार के सफल निर्देशन में तथा पर्यावरण क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सागौन, जामुन, अमरूद, सिरिस, कैजुआरिना, शीशम गुलमोहर, आंवला आदि के लगभग 200 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण क्लब प्रभारी डॉ राकेश कुमार, एनसीसी प्रभारी श्री रामकुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली का विशेष योगदान रहा। समस्त विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments