व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद कराने की मांग की



: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने    प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र

कैराना। उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन पत्र भेजकर ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद कराने की मांग की है।

     मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन पत्र भेजा। ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि  देश के प्रथम प्रधानमंत्री है,जिन्होंने अपनी कौशल और बुद्धिमाता से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है,यह अतुलनीय व सराहनीय कार्य है। आगे कहा गया है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से देश के करोड़ों खुदरा व्यापारियों और कर्मचारियों का जीवन धरातल में चला गया है और ऑनलाइन ट्रेडिंग से व्यापार चौपट हो रहे हैं। जब कॉर्पोरेट घराने सामान घर घर बेचेंगे तो इसी स्थिति में खुदरा व्यापारी की दुकान कैसे चलेंगी।आगे कहा गया है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग 
देश की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर है। सात करोड़ व्याप्रियों के हितों को देखते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग हटाकर खुदरा व्यापारियों का जीवन बचाएं। प्रांतीय संगठन मंत्री विपुल कुमार जैन ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से आज देश का खुदरा व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। जब कॉरपोरेट घर घर तक सामान पहुंचाएंगे तो खुदरा व्यापारी अपनी दुकान कैसे चलेगा।

Post a Comment

0 Comments