सोंमवार को एसडीएम कैराना व ईओ ने मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण , दी चेतावनी


 कैराना : एसडीएम ने नगर के मुख्यमार्ग से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाकर दुकानदारों को मार्ग पर पुन: अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

 सोमवार को एसडीएम निकिता शर्मा व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने आगमी कांवड़ यात्रा से पूर्व नगर का भ्रमण कर मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण के कारण मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। आगामी माह में हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों को अपनी यात्रा में परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसलिए अभियान नगर के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय से आरंभ कर पानीपत मार्ग पर स्थित मदरसे तक जेसीबी मशीन से चलवाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। 
-----

Post a Comment

0 Comments