एसएसपी ने पुलिसकर्मियों संग किया पैदल मार्च


 कैराना : ईद उल अजहा पर सौहार्द और भाईचारा स्थापित रहने के लिए एसपी ने नगर में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च निकाला।

 सोमवार की सांय एसपी अभिषेक झा व एएसपी ओपी सिंह नगर में पहुँचे।उन्होंने ने पुलिस टीम के साथ नगर में पैदल मार्च निकाला। आगमी ईद उल अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं बाजार, पुराना बाजार, जामा मस्जिद क्षेत्र, कांधला तिराहे व मुख्यमार्ग आदि पर पैदल मार्च करते हुए निगरानी गई। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व पर ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी अलर्ट रहें। इस दौरान सीओ अमरदीप कुमार मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

--

Post a Comment

0 Comments