आगामी ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर मदरसा जाहिदीया फेज ए कामिल भूरा कैरना में बैठक हुई आयोजित।




कैराना। क्षेत्र के गांव भूरा में आगामी त्योहार ईद उल अजहा को लेकर एक अहम मीटिंग आयोजित की गई जिस में कुर्बानी की अहमियत वह फजीलत पर विचार करते हुए मैलाना मोहम्मद वासिल अलहुसैनी ने कहा कि कुर्बानी एक महबूब है हजरत ईबराहीम और उनके बेटे इस्माईल की जिन्दा यादगार है उन दोनो बाप बेटो की कुर्बानी अल्लाह को इतनी पसन्द आई कि रहती दुनया तक उसको यादगार बना दिया और हुक्म देदिया कि जिस व्यक्ति के अन्दर इतनी ताकत और हिम्मत हो कि वह कुर्बानी कर सकता है तो वह कुरबानी जरूर करे वरना गुनाहगार होगा जब मुसलमान कुर्बानी करता है तो उसका ज़मीर जाग उठता है और वह अल्लाह के लिए अपनी तमाम प्रापर्टी को आसानी से कुरबान कर डालता है। और अपना सब कुछ लुटाने के बाद भी अफसोस करता है। कि मे हक अदा न कर पाया इस लिऐ कुर्बानी अल्लाह की रजा का एक अहम तरीन जरया है उस को खुलूस के साथ अदा किया जाए कुर्बानी पूरे साल ज़मीर को बेदार और ईमान को ताजा रखती है जिन लोगो ने कुर्बानी को जान बूझकर छोड दिया उन के दिल मुर्दा हो गए इस लिए हर साहिबे हैसियत खुश दिली से कुरबानी जरूर करे और सफाई सुथराई का खास ख्याल रखे जिन जानवरो पर प्रतिबंध है उनकी हर गिज कुर्बानी ना करे इस अवसर पर चौधरी अब्बास प्रमुख साहब अरशद एडवोकेट साहब ने भी अपने विचार प्रकट किए और लोगो से अपील की कि वह गन्दगी और कूडा कचरा नालियों और रास्तो मे ना डालें। बलकि गढ्ढा खोद कर उस को दबा दे मीटिंग मे शोशल जस्टिस नेटवर्क के चीफ कारी मोहम्मद शहजाद बद्री कारी मोहम्मद शाहरुख कारी मोहम्मद आदिल, मोलवी मोहम्मद आमिर ,चौधरी मोहम्मद जाकिर नदीम, समाज सेवी उमेर, हाफिज मास्टर मोहम्मद अनीस, बिलाल चौधरी, कुर्बान मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments