पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफतार, कब्जे से कीमत एक लाख रुपये की 110 ग्राम स्मैक बरामद,



कोतवाली पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्कर को एक लाख रुपये की कीमत की 110 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को एसपी अभिषेक झा के निर्देश अनुसार थाना कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से करीब एक लाख रुपये की कीमत की 110 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साकिब निवासी गांव भूरा व मुस्तकीम निवासी गन्दराऊ‌ बताया गया। प्रेस नोट में बताया गया है कि आरोपियों के विरुद्ध कई मुकदमे पूर्व में भी दर्ज है। आरोपियों का चालान कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments