कैराना।विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्धयालय मे आज अंग्रेजी विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफ. योगेंद्र कुमार के संरक्षण मे मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के उपरांत विभागाध्यक्ष डा. नीतू त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बालिकाओं को समस्याओं से बाहर निकलकर खामोशी तोड़ने का आह्वान किया। महिलाओ को घर, कार्यस्थल, रास्तो मे विभिन्न प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है उनका बिना डरे सामना करते हुए अपने आत्म सम्मान को बचाना है। डा. रीनू ने लड़कियो को सुरक्षा टिप्स देते हुए उन्हे निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया ।अर्थशास्त्र विभाग से डा. र्आँचल यादव ने सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने के सम्बन्ध मे महिलाओ को नवीन जानकारी दी और गुड़ टच बेड टच को शेयर किया। प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुये बच्चियों ने अपनी समस्याओ को साँझा किया और प्राध्यापक मंडल ने उन्हे समाधान सुझाये। कार्यक्रम के अंत मे लड़कियो को सैनिटरी पेड्स वितरित किये गये।कार्यक्रम का समापन राष्ठगान से हुआ।

0 Comments