उप्र उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक छाया


कैराना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल विपुल जैन के पिता देवेंद्र जैन के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक,राजनीतिक व शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष व पेट्रोल पम्प संचालक विपुल जैन के पिता देवेंद्र जैन के आकस्मिक निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे,जिन्हें चिकित्सकों ने बेडरेस्ट की सलाह दी थी। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक व शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रदांजली अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मशांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments