कैराना।आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी शामली एवं पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा थाना कैराना में की गयी शान्ति समीति की मीटिंग। त्यौहारों को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की गयी ।*
आगामी होली, शब-ए-बारात आदि त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह महोदय एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा थाना कैराना परं शान्ति समीति की मिटिगं में का आयोजन किया गया। मिटिंग में उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के सदस्यों, शान्ति समीति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याओं के बारे में वार्ता की गयी तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उपस्थित सभी व्यक्तियों से आगामी त्यौराहों को आपसी सौहार्द एवं सदभावनापूर्ण तरीके से मनाने, अफवाहों पर ध्यान ना देने, सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर ना करने तथा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इसके साथ ही महोदय द्वारा त्यौहारो पर हुड़दंग करने वालों की निगरानी रखने तथा शान्तिभंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपरजिलाधिकारी(प्रशासन) संतोष कुमार सिंह, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव,क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप सिंह मोर्या, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं नगर व ग्राम प्रधानो सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

0 Comments