शामली कोतवाली पुलिस की लुटेरों से बलवा चौराहे पर हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में 02 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरे मयूनूदीन पुत्र रोजूदीन निवासी ग्राम जोहडी थाना बिनौली जनपद बागपत इरसाद उर्फ सईद पुत्र कमरूदीन निवासी ग्राम रटौल थाना खैकडा जनपद बागपत को गोली लगी। घायल लूटेरों को उपचार के लिए सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया है । लूटेरों की फायरिंग मे आरक्षी सूर्यकान्त भी घायल हो गया है, जिसे सीएचसी शामली मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/घायल लूटेरों के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन के विक्रय से प्राप्त 18,000/- रूपये, अवैध हथियार व घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद हुई है ।
जैसा कि ज्ञात है कि दिनांक 15.03.2023 को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत एक महिला से अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी सोने की चैन लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में पीडिता के परिजनो द्वारा थाना कोतवाली शामली पर अज्ञात लूटेरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई थी । दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 128/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा कोतवाली शामली पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम मे गठित टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे ।गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि ये दोनो अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से राह चलती महिलाओं से गहने लूट कर भाग जाते है। दिनांक 15.03.2023 को सृष्टि हॉस्पिटल के पास महिला से चैन लूट के अलावा जनपद बागपत, गौतमबुद्वनगर तथा हरियाणा व दिल्ली राज्य से भी महिलाओ से लूट की घटना कारित करना बताया है। जनपद बागपत, गौतमबुद्वनगर तथा हरियाणा व दिल्ली राज्य से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

0 Comments