कैराना: यमुना ब्रिज पर उचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारी के साथ यमुना पुल से लेकर नगर तक निरीक्षण किया। इस दौरान अंडरपास के निकट डिवाइडर कट पर ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार के साथ यमुना पुल पर पहुंचे तथा पुल पर लाइटें लगवाकर उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पानीपत बाइपास, खुरगान, झिंझाना व शामली बाइपास पर बने अंडरपास पर ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए एनएचएआई के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर
ने जल्द ही हाईवे पर कट से पूर्व ब्रेकर बनाए जाने का आश्वासन दिया। वही यमुना ब्रिज पर लाइटों की व्यवस्था के एसडीएम ने हाईवे कंपनी को पत्र लिखने कहा है।

0 Comments