थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केरटू में हरियाणा पुलिस के साथ हुई घटना में लिप्त 25,000/- रूपये का ईनामी शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार व मोटरसाइकिल बरामद ।
अवगत कराना है कि दिनांक 26.03.2023 को ग्राम केरटू में हरियाणा पुलिस की सोनीपत एसटीएफ यूनिट थाना मधुबन जनपद करनाल में पंजीकृत मु0अ0सं0 50/20 धारा 302 भादवि व 25 आयुध अधिनियम में 25,000/- रूपये के इनामी हत्याभियुक्त जबरूद्दीन उर्फ जबरू पुत्र सफी निवासी ग्राम केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली की गिरफ्तारी हेतु ग्राम केरटू आई थी । अभियुक्त जबरूद्दीन की गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त जबरूद्दीन द्वारा शोर मचाने पर अभियुक्त के परिजनों व ग्रामीणों द्वारा हरियाणा पुलिस पर जानलेवा हमला कर अभियुक्त जबरूद्दीन को पुलिस हिरासत से छुडा लिया तथा हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट कर सरकारी पिस्टल आदि लूटने की घटना कारित की गई थी । घटना में हरियाणा पुलिस के 03 पुलिसकर्मियों को चोट आई थी। जिनका उपचार सीएचसी झिंझाना में कराया गया था। घटना के सम्बन्ध में पुलिस टीम के प्रभारी ईएसआई श्री राजवीर सिंह की तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 123/23 धारा 147, 148, 149, 323, 224, 225, 307, 332, 353, 395, 397, 506, 186 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में 21 नामजद तथा 30-40 अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शामली व क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस को घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । थाना झिंझाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना में लिप्त 06 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लूटी गई पिस्टल मय 10 कारतूस 09 एमएम को बरामद कर जेल भेजा गया था ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 27.03.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे ईनामी/वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा ग्राम सुबरी मार्ग पर पर हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में 25,000/- रूपये का ईनामी शातिर बदमाश को घायल/गिरफ्तार किया गया है । घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार/घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 संदिग्ध स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में लिप्त शेष अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर दबिश दी जा रही है । शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1.जबरूद्दीन उर्फ जबरू पुत्र सफी निवासी ग्राम केरटू थाना झिंझाना जनपद शामली।
आपराधिक इतिहास घायल/गिरफ्तार अभियुक्त जबरूद्दीनः-

0 Comments