शनिवार को कोतवाली में नायब तहसीलदार गौरव सांगवान की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है, लेकिन यहां पर फरियादियों की संख्या कम दिखाई दी। थाना दिवस में
रिहान निवासी गांव तितावी मुजफ्फरनगर हाल निवासी मोहल्ला आलकलां ने पत्र देकर बताया कि पिछले दिनों उसे अपनी बहन की शादी में जेवरात की जरूरत थी, जिसके लिए उसने ऋण लिया था। आलकलां के रहने वाले एक युवक ने उसे जानकार सर्राफ से जेवरात दिलवाने की बात कही थी, जिसके लिए उससे एक लाख 83 हजार रुपये ले लिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के पश्चात उसे नकली सोने के जेवरात दिए गए। वही एक राजस्व से सम्बंधित सहित दो शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
----

0 Comments