कैराना। कोतवाली पर तैनात एस आई राकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
ज्ञात हो कि दिनांक 02.01.2023 को कैराना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजन द्वारा थाना कैराना पर तहरीर दाखिल की गई थी । दाखिल तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कैराना को दिये गये थे जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
शनवीर पुत्र नसीम उर्फ भूप्पा निवासी मौहल्ला इकबालपुरा कस्बा व थाना कैराना को गिरफतार कर चालान कर दिया।

0 Comments